फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   vehicle

वाहनों पर रोक की व्यवस्था समाप्त कराने की कोशिश से खोखा, ठेला व्यवसायी भड़के, किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
vehicle
टनकपुर तहसील में सब्जी का ठेला लेकर प्रदर्शन करते खोखा-ठेला व्यवसायी। - फोटो : TANAKPUR
मुख्य बाजार में शाम के वक्त वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर सड़क पर सब्जी और फल के ठेले लगानेे की व्यवस्था को यथावत रखने की मांग को लेकर खोखा, ठेला व्यवसायियों ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यदि वाहनों पर लगे प्रतिबंध का हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ठेला व्यवसायी शिवकुमार के नेतृत्व में मंगलवार को खोखा, ठेला व्यवसायी सब्जी का ठेला लेकर तहसील पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एसडीएम दयानंद सरस्वती को जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन में उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से तुलसीराम चौराह सेे चड्डा चौराह तक खोखा, ठेला लगाकर सब्जी, फल बेचने का व्यवसाय करते आ रहे हैं, जिसके एवज में वे नगर पालिका को तहबाजारी भी अदा करते हैं।
विज्ञापन

फुटपाथ पर फड़ लगने के बाद उन्हें खोखा, ठेला लगाने की जगह नहीं मिल पाती है। कहा कि नगर पालिका और प्रशासन ने अब शाम के वक्त तीन घंटे के लिए वाहनों का प्रवेश रोक खोखा, ठेला व्यवसायियों की व्यवस्था की लेकिन फिर से बाजार में वाहनों का प्रवेश शुरू होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में ये शामिल थे
संजीव कुमार, विजयपाल मौर्य, रामगोपाल, नफीस अहमद, जसवंत सिंह, अवधैश कुमार, अविनाशा मौर्य, कुलदीप सिंह, बीरू, राजू मौर्य, ओमप्रकाश, प्रभुदयाल, हरभजन सिंह, वेदप्रकाश, शंकर लाल, तेजपाल, नरेश कुमार, लाल सिंह, परवेज, परमानंद, नन्हें लाल, हरिपाल, सतीश कुमार आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed