फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Varanasi B and B, became champion Haridwar

वाराणसी बी और हरिद्वार बी बने चैंपियन

Sun, 17 Apr 2016 05:31 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 17 Apr 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
Varanasi B and B, became champion Haridwar
हरिद्वार बी बने चैंपियन - फोटो : अमर उजाला
 जवाहर नवोदय विद्यालय की रीजनल स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। तीन वर्गों में खेली गई इस प्रतियोगिता में वाराणसी बी ने अंडर-14, अंडर-19 और हरिद्वार बी ने अंडर-17 के खिताब पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि पिथौरागढ़ नवोदय विद्यालय के उपप्राचार्य एचएस जीना और मेजबान चंपावत के उपप्राचार्य आरपी मिश्रा ने विजता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


दो दिनी प्रतियोगिता के दूसरे दिन विद्यालय खेल मैदान में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। अंडर-14 सेमीफाइनल मुकाबले में वाराणसी बी ने वाराणसी ए को और लखनऊ ए ने लखनऊ बी को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-17 में हरिद्वार बी ने वाराणसी बी और आगरा ए ने हरिद्वार ए को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-19 में हरिद्वार बी ने वाराणसी बी को तथा हरिद्वार ए ने आगरा बी को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया।
विज्ञापन


अंडर-14 फाइनल मुकाबले में वाराणसी बी ने लखनऊ ए को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। अंडर-17 में हरिद्वार बी ने हरिद्वार ए को हराया, जबकि अंडर-19 में वाराणसी बी ने हरिद्वार ए को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। निर्णायक बृजेश्वर, तरुण कुमार, आशीष गुप्ता, सुनील सोनकर, महेंद्र बोहरा, प्रदीप बोरा, चंदन अधिकारी, मुकेश वर्मा, अमित वर्मा और पीपी शुक्ला थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed