{"_id":"58b6eb624f1c1bbe1c83186f","slug":"vandana-speech-contest-winner","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में वंदना विजेता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में वंदना विजेता
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Wed, 01 Mar 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में वंदना विजेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय पीजी कॉलेज का राष्ट्रीय सेवायोजना (एनएसएस) शिविर खूनाबोरा गांव में जारी है। शिविरार्थियों ने गांव के मंदिर के अलावा आसपास के रास्तों की सफाई की। बौद्धिक सत्र में भाषण प्रतियोगिता हुई। वंदना ने पहला, प्रियंका ने दूसरा और सुरेश और रवींद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सुबह के सत्र में लगे योग शिविर में डॉ. शिवानी कर्नाटक ने शिविरार्थियों को योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.महेश त्रिपाठी, डॉ.शिवानी कर्नाटक के दिशा-निर्देशन में शिविरार्थियों की टोलियों ने रास्तों की सफाई करने के साथ झाड़ियों का कटान किया।
आर्य समाज मंदिर, श्री मां पूर्णागिरि मंदिर, भूमिया देवता मंदिर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंदिर परिसर केे आसपास फैले कूड़े को एकत्र कर उसे नष्ट किया गया। बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी ने महिला सशक्तीकरण और एनएसएस शिविरों का महत्व, शिक्षा तथा अनुशासन की जानकारी दी। भारती पांडेय के संचालन में हुए कार्यक्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष निखिलेश गहतोड़ी, इंदर ढेक, दीपक फर्त्याल आदि मौजूद थे।