{"_id":"5842f8b44f1c1be665de8691","slug":"vadodara-festival-will-showcase-the-stone-war","type":"story","status":"publish","title_hn":" वडोदरा महोत्सव में होगा पाषाण युद्ध का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वडोदरा महोत्सव में होगा पाषाण युद्ध का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Sat, 03 Dec 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुजरात के वडोदरा में मां बाराही लोक सांस्कृतिक कला विकास समिति देवीधुरा के विश्व प्रसिद्ध पाषाण युद्ध का प्रदर्शन करेगी। विकास समिति के निदेशक गिरीश बर्गली ने बताया कि बडोदरा महोत्सव की ओर से समिति और संगम कला केंद्र देहरादून को आमंत्रित किया गया है। 35 सदस्यीय कलाकारों का यह दल हुड़का नृत्य, छोलिया नृत्य, घस्यारी नृत्य, झोड़ा-चांचरी आदि पारंपरिक नृत्यों का प्रदर्शन करेगा। बर्गली के अनुसार बग्वाल के प्रदर्शन के लिए वालिक गांव में फर्रे (ढाल) तथा घस्यारी नृत्य के लिए मुनस्यारी से डोक्के, कृषि दर्शन के लिए डलिया तैयार की जा रही हैं। रेखा बर्गली के नेतृत्व मे अमित गोस्वामी, राकेश कुमार, राजेंद्र दनाई, पंकज, हर्षल, सूरज, नारायण विनोद, प्रमोद, देवकी, विद्यावती, इंद्रा, कल्पना, ऋतु, सरिता आदि कलाकारों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।