{"_id":"5823562d4f1c1b342fb39211","slug":"vaccine-not-look-half-months-in-combined-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त चिकित्सालय में डेढ़ माह से नहीं लग रहे टीके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त चिकित्सालय में डेढ़ माह से नहीं लग रहे टीके
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Wed, 09 Nov 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त चिकित्सालय में डेढ़ माह से नहीं लग रहे टीके
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। जहां एक ओर केंद्र, राज्य सरकार जच्चा-बच्चा के जीवन की रक्षा के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, वहीं दूसरी ओर जिले का स्वास्थ्य महकमा गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं के जीवन की रक्षा को लेकर लापरवाह है। हेल्थ विजिटर या एएनएम न होने से संयुक्त चिकित्सालय में डेढ़ माह से गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं का टीकाकरण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
इस कारण टीके लगाने अस्पताल पहुंच रही महिलाओं को बैरंग लौटना पड़ रहा है। संयुक्त चिकित्सालय में हर बुधवार को टीकाकरण की तिथि तय है लेकिन यहां तैनात हेल्थ विजिटर के सेवानिवृत्त होने, वैकल्पिक तौर पर यहां संबद्ध एनएनएम को उसके मूल तैनाती स्थल मडलक एएनएम केंद्र में भेजने से गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं को टीके नहीं लग रहे हैं।
विज्ञापन
संयुक्त चिकित्सालय में टीकाकरण कराने वाली महिलाओं, शिशुओं को दूसरे एएनएम केंद्रों में टीके लगाने से मना किया जा रहा है। ऐसे में महिलाओं, शिशुओं को समय पर टीके न लग पाने से उनके जीवन के साथ खिलवाड़ हो रहा है। पूर्णागिरि से आई मंजू पांडेय, देवकी देवी समेत वार्ड नंबर दो निवासी सविता, कर्मचारी कॉलोनी निवासी चंदा शर्मा अपने नवजात शिशुओं को टीके लगाने पहुंची लेकर टीके न लगने से उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि डेढ़ माह से उनके शिशुओं को कोई टीका नहीं लगा है। अन्य एएनएम केंद्रों में जाने पर वहां टीके लगाने से मना किया जा रहा है।
विज्ञापन