फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand Scheduled Caste Commission Chairman Mukesh Kumar listened to the problems of the people

Champawat News: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने सुनी लोगों की समस्याएं

Thu, 01 Aug 2024 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 01 Aug 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Scheduled Caste Commission Chairman Mukesh Kumar listened to the problems of the people
लोहाघाट में उत्तराखंड अनुसूचित  जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार को ज्ञापन देते अंबेडकर छात्राव
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने लोहाघाट के कई स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जन समस्याएं सुनने के साथ पौधरोपण किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दो दिनी भ्रमण के दौरान लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने आंबेडकर छात्रावास में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौध रोपण किया। छात्रावास के छात्रों ने छात्रावास में पर्यावरण मित्र नियुक्ति करने, पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। जीआईसी चौमेल, सरस्वती शिशु मंदिर पुलहिंडोला, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर किमतोली, पंचायत घर पाटन पाटनी, गल्ला गांव,बाराकोट में फलदार छायादार पौधों का रोपण किया। उन्होंने लोगों को रोपित पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। डाक बंगले में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही। शुक्रवार को अध्यक्ष पाटी ब्लाॅक के कई ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, बाराकोट ब्लाॅक प्रमुख विनीता फर्त्याल, गोविंद वर्मा, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, सरिता अधिकारी, गौरव पांडेय, बहादुर पाटनी, मोहन पाटनी, गोविंद प्रसाद, प्रकाश महर, राजेंद्र गिरी, भुवन बहादुर मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed