फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand is possible to improve conditions for the development of the Road: Gadkari

रोड की दशा में सुधार से संभव है उत्तराखंड का विकास : गडकरी 

Sun, 12 Feb 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Sun, 12 Feb 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand is possible to improve conditions for the development of the Road: Gadkari
टनकपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं उड्डयन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सड़कों की दशा में सुधार से ही उत्तराखंड का विकास संभव है। चारधामों को जोड़ने के लिए सरकार ने 12 हजार करोड़ की लागत से 900 किमी ऑल वेदर रोड का काम शुरू किया है। 2018 से पहले टनकपुर-मानसरोवर तक सड़कों का निर्माण पूरा कराया जाएगा।

कहा कि यहां से भाजपा जीती तो पूर्णागिरि धाम मार्ग पर तीन फ्लाई ओवरों का निर्माण कराया जाएगा। उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनी तो हरिद्वार सड़क योजना तीन माह में पूरी कराई जाएगी। केंद्र ने उत्तराखंड में बीस हजार करोड़ की लागत से सड़कों की दशा सुधारने का काम शुरू किया है। पांच साल के अंदर राज्य में सड़कों की दशा सुधारने में पचास हजार करोड़ खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


शहर के गांधी मैदान में भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि जोशीमठ के पास आधुनिक टाउनशिप योजना बनाई जा रही है, इससे उत्तराखंड के दस हजार युवाओं को रोजगार मुहैया होगा। देश में साढ़े तीन करोड़ गरीबों के बैंक खाते थे, जो जनधन योजना के बाद बढ़कर 24 करोड़ हो गए है। इन खातों में 66 हजार करोड़ रुपए भी जमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने गरीबी जरूर हटाई, लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं की गरीबी हटाने का काम किया है। उन्होंने सोनिया गांधी निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया के नेतृत्व में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की हद पार कर सरकारी खजाने को लूटने का काम किया है। सोनिया को बेरोजगारों में पलायन से ज्यादा राहुल को रोजगार कैसे मिले इसकी चिंता है। आरोप लगाया कि बदरीनाथ एवं केदारनाथ आपदा में भी कांग्रेस ने पीड़ितों के दर्द पर मरहम लगाने के बजाय केंद्र से मिले धन को भी ठिकाने लगाया।


उत्तराखंड में केंद्र पोषित योजनाओं को अपनी बताकर हरीश रावत सरकार वाहवाही लूटने की कोशिश की है। इससे पहले प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी, पूर्व विधायक केसी पुनेठा, जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, गोविंद सामंत, दीपक पाठक, सुभाष बगौली, शिवराज सिंह कठायत आदि ने भी सभा को संबोधित किया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed