{"_id":"6a737603f551c007b900dbfa","slug":"upon-reaching-devbhoomi-48-shiva-devotees-of-the-ninth-group-are-immersed-in-the-spirit-of-devotion-champawat-news-c-229-1-shld1007-142774-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: देवभूमि पहुंचते ही भक्तिरस में डूबे नौवें दल के 48 शिवभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: देवभूमि पहुंचते ही भक्तिरस में डूबे नौवें दल के 48 शिवभक्त
Wed, 05 Aug 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर के टीआरसी में कैलाश मानसरोवर यात्रा के नौवें दल के यात्रियों का उत्तराखंड की संस्कृति ति
टनकपुर (चंपावत)। कैलाश मानसरोवर यात्रा के नौवें दल के 48 यात्रियों का टीआरसी में उत्तराखंड की संस्कृति तिलक और फूल मालाओं से स्वागत किया गया। यात्री स्वागत से अभिभूत नजर आए। यात्री देवभूमि के लोकगीतों में जमकर कर थिरकते रहे।
बुधवार को लायजनिंग अधिकारी पंकज उपाध्याय, राजेंद्र के साथ दोपहर बाद दल टीआरसी पहुंचा। स्वागत के बीच यात्री देवभूमि के लोकगीतों पर थिरकते रहे। एलओ उपाध्याय ने बताया कि दल में शामिल अधिकांश यात्री पहली बार यात्रा करने से उत्साहित हैं। तेलंगाना की समथा और कोटा राजस्थान की सुनीता मित्तल बोलीं-बाबा ने बुलाया आ ही गए।
गुजरात के बटुक भाई वाहन से उतरते ही कुमाऊंनी संगीत में झूमने लगे और बोले कि उनका जीवन तो सनातन के लिए समर्पित है वह प्रति वर्ष अमरनाथ यात्रा के दौरान चंदनबाड़ी में भंडारा लगाते हैं। अब तो बाबा के धाम जा रहे हैं।
विज्ञापन
जयपुर के राम प्रसाद भी अपनी पत्नी सुशीला के साथ बोले-वह चार धाम और अमरनाथ जा चुके हैं। टीआरसी के मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम मच रही है और बृहस्पतिवार की सुबह हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को आगे रवाना किया जाएगा।