{"_id":"6137acf38ebc3ef2c63b3c74","slug":"upnl-workers-offer-prayers-for-the-wisdom-of-the-government-champawat-news-hld4371564131","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनल कर्मियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए पूजा-अर्चना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनल कर्मियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए पूजा-अर्चना की
सरकार की सद्बुद्घि के लिए चंपावत कलक्ट्रेट में पूजा-अर्चना करते उपनल कर्मी। फोटो: संवाद न्यूज एज?
- फोटो : CHAMPAWAT
Link Copied
चंपावत। उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के दो दिन कार्य बहिष्कार के दूसरे दिन कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को प्रदर्शन हुआ। कर्मियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए पूजा-अर्चना भी की। ये कर्मी समान कार्य समान वेतन, नियमितीकरण के लिए नियमावली आदि मांगों के लिए आंदोलित हैं। उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक हीराबल्लभ कुलेठा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इसमें मीना मेहता, पवन डुंगरिया, घनश्याम जोशी, विनोद पाटनी, विनोद कर्नाटक, कमला अधिकारी, कमला थापा, ममता जोशी, निर्मल बिनवाल, विनोद पाटनी आदि थे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में अप्रेंटिसधारियों से दूर हुई उपनल कर्मियों की कमी
चंपावत। चंपावत जिले में उपनल से 450 से अधिक कर्मी रखे गए हैं। इन कर्मियों की हड़ताल के कारण कुछ विभागों के कामकाज पर असर पड़ा। यहां जिला अस्पताल में उपनल से रखे गए कर्मियों की भरपाई अप्रेंटिस में आए कर्मियों के जरिये की गई। पैरामेडिकल स्टाफ सचिन पचौली, शिवानी तड़ागी, चेतना वर्मा आदि ने भर्ती मरीजों के इलाज में मदद की। पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था से अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।