{"_id":"65ac046d229f8454740f3144","slug":"upazila-hospital-lohaghat-becomes-referral-center-champawat-news-c-229-1-shld1009-4894-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: उपजिला अस्पताल लोहाघाट बना रेफरल सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: उपजिला अस्पताल लोहाघाट बना रेफरल सेंटर
Sat, 20 Jan 2024 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 20 Jan 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट। उपजिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के नहीं होने से अब यह अस्पताल रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने से लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है। अस्पताल में रोजाना करीब 350 से अधिक ओपीडी होती है, इसके बाद भी अस्पताल में लंबे समय से हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ आदि के पद रिक्त चल रहे हैं।
अस्पताल से एक मात्र फिजीशियन के जाने के बाद मरीजों को चंपावत जिला मुख्यालय रेफर होना पड़ रहा है। उपजिला अस्पताल में लोहाघाट, पाटी और बाराकोट से रोजाना कई लोग अपना उपचार कराने के लिए आते हैं। अचानक किसी की तबीयत खराब होने पर लोगों को 13 किमी जिला अस्पताल चंपावत की दौड़ लगानी पड़ती है। निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि उपजिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के सामने मामला रखा गया है। अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की समस्या का मामला उच्च अधिकारियों के सम्मुख रखा गया है।
-- -- -- -- -- --
अस्पताल खुले सालों हो गए हैं, लेकिन आज तक व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पाई हैं। कई बार तो छोटे मोटी बीमारी के लिए जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है। - नवीन सिंह, गुमदेश, स्थानीय।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
जिला अस्पताल मं तीन-तीन फिजिशियन की तैनाती की गई है। इसमें से एक फिजिशियन को लोहाघाट अस्पताल में तैनात किया जाना चाहिए। इससे मरीजों को उपचार तो मिल सकेगा। - मोहन चंद्र, बाराकोट।