फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   UP Irrigation Department auctioned standing crop

यूपी सिंचाई विभाग ने नीलाम की खड़ी फसल

Wed, 10 Feb 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Wed, 10 Feb 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन

शारदा नहर किनारे सरकारी भूमि पर नाजायज तरीके से बोई गई फसल की यूपी सिंचाई विभाग ने शांतिपूर्ण माहौल में नीलामी कर दी। नीलामी से प्राप्त आय यूपी और उत्तराखंड के संयुक्त खाते में जमा कराई जाएगी।

विज्ञापन


शारदा हेडवर्क्स (यूपी सिंचाई विभाग) कार्यालय बनबसा में बुधवार को खड़ी फसल की नीलामी हुई। विभाग के जिलेदार परमानंद पंत ने बताया कि शारदा उपखंड क्षेत्र में नहर किनारे सरकारी भूमि पर नाजायज तरीके से बोई गई फसल की बनबसा में नीलामी संपन्न हुई। ऊधमसिंह नगर जिले के भारामल गांव हल्दी के कुछ लोगों ने नहर किनारे सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से गेहूं की फसल उगाई है।
विज्ञापन


शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बीएस यादव ने बताया कि नीलामी से प्राप्त आय 35 हजार रुपये की राशि को यूपी और उत्तराखंड के बनबसा स्थित स्टेट बैंक में संयुक्त खाते में जमा कराई जाएगी। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed