{"_id":"57866e874f1c1b117a13ef79","slug":"universal-school-won-in-shootout","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटआउट में जीता यूनिवर्सल स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटआउट में जीता यूनिवर्सल स्कूल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 13 Jul 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
शूटआउट में जीता यूनिवर्सल स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
स्कूली स्तर की अंडर-10 फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मुकाबले में यूनिवर्सल इंटर कॉलेज की टीम ने उदयन इंटरनेशनल स्कूल को पेनाल्टी शूट आउट में 3-1 से हराया। इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व फुटबॉलर सुनील साह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
गोरलचौड़ मैदान में हुई प्रतियोगिता का शुरुआती मुकाबला कांटे का रहा। निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। नतीजे के लिए टाइब्रेकर का सहारा लिया गया, जिसमें यूनिवर्सल की तरफ से रितिक, आदित्य और पवन ने गोल किए। उदयन स्कूल के आर्यन ही गोल कर सके। रेफरी रितिक तड़ागी, लाइनमैन योगेश और सचिन थे। प्रतियोगिता के संचालन में महेंद्र बोहरा, प्रदीप बोरा, विजय वर्मा, श्याम कार्की ने सहयोग दिया।