फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Union Transport Minister Gadkari in Tanakpur today

Champawat News: केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी आज टनकपुर में

Mon, 12 Feb 2024 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 12 Feb 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Union Transport Minister Gadkari in Tanakpur today
गांधी मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल में तैयारियों का जायजा लेते जिला​धिकारी नवनीत पांडेय।
टनकपुर (चंपावत)। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को टनकपुर आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गांधी मैदान में कुमाऊं के लिए 2200 करोड़ से अधिक की आठ योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए डीएम के नेतृत्व में दिनभर प्रशासनिक अमला जुटा रहा। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गडकरी सुबह 11:10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 11:45 बजे स्टेडियम हेलीपैड टनकपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंतनगर से ही उनके साथ आएंगे। दोपहर 12 बजे गांधी मैदान में केंद्रीय मंत्री गडकरी विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:10 बजे वह और मुख्यमंत्री हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम नवनीत पांडे ने गांधी मैदान में बन रहे स्टेज और सभा स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वहीं सीएम कैंप परिसर में सांसद अजय टम्टा ने पदाधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मुख्य अभियंता डीके शर्मा, एनएच के अवर अभियंता पूरन सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और भाजपाई मौजूद रहे।
--
इन योजनाओं का शिलान्यास होगा (करोड़ रुपये में)
काठगोदाम से नैनीताल मार्ग का टू-लेन चौड़ीकरण कार्य 33 किमी लंबाई (710)
कंगारछीना से अल्मोड़ा मार्ग का टू-लेन चौड़ीकरण का कार्य 35 किमी लंबाई (451)
कांडा से बागेश्वर मार्ग का टू-लेन चौड़ीकरण का कार्य 20 किमी लंबाई (203)
काशीपुर से रामनगर मार्ग का फोर लेन चौड़ीकरण का कार्य 18 किमी लंबाई (495)

उडियारी बैंड से कांडा मार्ग का टू-लेन चौड़ीकरण का कार्य 30 किमी लंबाई (349)

बागेश्वर से सरयू नदी एवं गोमती नदी पर दो पुलाें का सुदृढ़ीकरण का कार्य (5)
राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण कार्य (4)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed