फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   uday hote soory ko arghy dekar vrat toda

उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत तोड़ा

Wed, 14 Nov 2018 10:35 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Wed, 14 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
uday hote soory ko arghy dekar vrat toda
टनकपुर में शारदा स्नानघाट पर उदय होते भगवान सूर्य को अर्घ्य देते छठ व्रतधारी। - फोटो : अमर उजाला
 छठ व्रतधारी पूर्वांचल के लोगों ने बुधवार सुबह शारदा स्नान घाट पर उदय होते भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर व्रत तोड़ा।
विज्ञापन

छठ पर्व यहां पूर्वांचल के लोगों ने श्रद्धापूर्वक मनाया।

कार्तिक मास की चतुर्थी से शुरू हुए पर्व पर 24 घंटे निर्जल व्रतधारियों ने विधि-विधानुसार मंगलवार को जहां अस्त होते भगवान सूर्य की पूजा की, वहीं बुधवार सुबह उदय होते सूर्य की पूजा कर व्रत तोड़ा। इस मौके पर व्रतधारी महिलाओं की शारदा घाट पर जबरदस्त भीड़ रही। उन्होंने सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की। पूर्वांचल क्लब के चंद्रिका प्रसाद, दूधनाथ साहनी, रमाकांत त्रिपाठी, मनोज जायसवाल, देवेंद्र ठाकुर, लाल चंद प्रसाद, हरिकेश गिरी, भरत, मनोज गुप्ता, देवेंद्र सिंह, अजीत कुमार, शेर सिंह, राजू गुप्ता, नरेंद्र तिवारी, देवेंद्र सिंह आदि ने भी भगवान  सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामनाएं की। लोहाघाट। पूर्वांचल के लोगों की छठ पूजा धूमधाम से संपन्न हुई। महिलाओं ने बुधवार सुबह लोहावती नदी में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मन्नतें मांगी।


छठ पूजा को लेकर महिला, पुरुषों और बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। इस मौके पर मंजू देवी, सुनीता देवी, सुंगधी देवी, पूनम देवी, सावित्री देवी, किरन देवी, फागूलाल, मजिस्टर मुखिया, ब्रज किशोर, सुरेश सिंह, उमेश सिंह, मुख्तार सिंह आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed