फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uchauligoth 28 hectare demand for cancellation of mining contract

उचौलीगोठ 28 हेक्टेयर खनन का ठेला रद्द करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Uchauligoth 28 hectare demand for cancellation of mining contract
भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। रिवर ट्रेनिंग नीति के तहत उचौलीगोठ 28 हेक्टेयर राजस्व क्षेत्र में खनन के खिलाफ लामबंद ग्रामीणों ने शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर फिर खनन का विरोध किया है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि 28 हेक्टेयर राजस्व क्षेत्र में खनन का वे शुरू से विरोध कर रहे हैं, लेकिन बावजूद इसके प्रशासन और ठेकेदार की ओर से खनन शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले ही ग्रामीणों की कई एकड़ कृषि भूमि कटाव की भेंट चढ़ चुकी है। कटाव के कारण शारदा का रुख भारत की तरफ बढ़ रहा है तो नेपाल की तरफ सिकुड़ रहा है। ऐसे में शारदा पार नेपाल का क्षेत्र बढ़ रहा है और भविष्य में दोनों देशों के बीच सीमा विवाद और बढ़ सकता है। उन्होंने खनन के लिए आवंटित ठेका रद्द कर गांवों की सुरक्षा को तटबंध का निर्माण कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में उचौलीगोठ दीपा महर, गैंड़ाखाली प्रधान निर्मला सामंत, रीता महर, पुष्कर महर, ईश्वरी देवी, माया महर, कमला देवी, नारायण महर, पूर्व प्रधान सतीश पांडेय, देवेंद्र सामंत, मोहन जोशी, केशव सिंह, हरीश सिंह, प्रकाश चंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed