फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two youths from Dharchula and Nepal caught with four kilograms of hashish

Champawat News: चार किलो चरस के साथ धारचूला और नेपाल के दो युवक पकड़े

Sat, 02 Aug 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 02 Aug 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Two youths from Dharchula and Nepal caught with four kilograms of hashish
टनकपुर/चंपावत। टनकपुर पुलिस और एसटीएफ कुमायूं यूनिट की टीम ने संयुक्त चेकिंग के दौरान पिथौरागढ़ और नेपाल निवासी दो युवकों को चार किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। चरस की कीमत आठ लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

टीम ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान टनकपुर स्टेडियम को जाने वाली गली के पास दोनों युवकों को 4.030 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। एसपी अजय गणपति ने बताया कि आरोपी कबीर गर्ब्याल (52) निवासी ग्राम गर्ब्यांग, थाना धारचूला, जिला पिथौरागढ़ से 3.150 किग्रा और जय बहादुर धामी (29) निवासी ग्राम सालकाट्य, थाना झापा, जिला बजांग, राज्य सुदूर पश्चिमी नेपाल से 880 ग्राम चरस बरामद हुई। उन्होंने बताया कि दोनों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में इस साल जनवरी से अब तक 16.58 किग्रा चरस, 632.13 ग्राम स्मैक/हेरोइन, 5.789 किग्रा एमडीएमए ड्रग और 986 ग्राम अफीम बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed