फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two villages in danger due to rainfall

बरसात में किरोड़ा से बोरागोठ और घसियारा मंडी को खतरा, दो घंटे की बारिश में जलमग्न हुआ पूरा क्षेत्र

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Two villages in danger due to rainfall
किरोड़ा के पानी से जलमग्न बोरागोठ का बरसाती नाला व सड़क - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी टनकपुर (चंपावत)। किरोड़ा नाला इस बोरागोठ गांवव और शहर की घसियारामंडी कॉलोनी के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। नाले का रुख घसियारा मंडी की ओर मुड़ने से मामूली बारिश में ऊफना रहा नाला कहर बरपाने लगा हैं। रविवार की सुबह हुई बारिश से नाल का पानी घरों में घुसने से लोग तबाही की चिंता से परेशान हो उठे। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कॉलोनी की ओर नाले का रुख रोके जाने की मांग उठाई है। बरसात में किरोड़ा नाले आए दिन आसपास के गांवों के लिए आफत बनता है, लेकिन पिछले साल से नाला बोरागोठ और शहर की घसियारा मंडी कॉलानी में भी आफत बरसा रहा है। वजह यह है कि किरोडा पुल के समीप कटाव से नाले का रूख इस ओर मुड़ गया है। जिसे रोकने के लिए प्रशासन ने गत वर्ष कई बार सर्वे भी किया, लेकिन बचाव का काम कुछ भी नहीं हुआ। इस बार भी नाला मामूली बारिश में आफत बरसाने लगा है। रविवार तड़के हुई दो घंटे बारिश से ऊफनाए नाले का पानी बोरागोठ और घसियारा मंडी में घरों के अंदर तक घुस आया। इतना ही नहीं पानी के साथ आए मलवे से कॉलानी की गलिया पट गई और लोगों का चलना दूभर हो गया। सभासद योगेश पांडेय और बोरागोठ के समाजसेवी संजय पाठक आदि लोगों का कहना है कि थोड़ी देर की बारिश में नाला इतनी आफत पैदा कर रहा है तो मानसून आने पर बड़ी तबाही हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से समय रहते बचाव कार्य कराए जाने का आग्रह किया है। बॉक्स जलभराव से आमबाग में सड़क क्षतिग्रस्त, मकान की दीवार भी टूटी दो दिन से सुबह के वक्त कुछ देर हो रही बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलभराव की समस्या पैदा हो रही है। रविवार को आमबाग में जलभराव से जहां गांव की आंतरिक सड़क में कटाव हुआ है, वहीं एक व्यक्ति के मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हुई है। आमबाग की ग्राम प्रधान मोहिनी चंद, मोहनपुर की प्रधान राधिका चंद ने बताया कि ईटभट्टा के समीप प्रकाश चंद, अशोक चंद की करीब छह बीघा भूमि में धान की रोपाई बबार्द हुई है। वहीं बसंती देवी के मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पानी निकासी के लिए शीघ्र नाली का निर्माण कराए जाने की मांग की है। इनसेट भाजपा जिलाध्यक्ष पाठक ने लिया स्थिति का जायजा भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने आमबाग, बोरागोठ और घसियारा मंडी में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने विधायक कैलाश गहतोड़ी और जिलाधिकारी को हालात से अवगत कराते हुए जल्द सुरक्षा उपाय कराए जाने का आग्रह किया। भाजपा नेता पाठक ने बताया कि विधायक के द्वारा जिलाधिकारी को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर दीपक चंद, पुष्कर चंद, मनोज तिवारी, मोन सिंह, मुनेश बाल्मीकि आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। बॉक्स - एसडीएम ने वन और सिचाई टीम के साथ किया किरोडा का निरीक्षण टनकपुर (चंपावत)। जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम दयानंद सरस्वती ने वन और सिंचाई विभाग की टीम के साथ गांव की ओर मुड़े किरोड़ा नाले केे रूख का स्थलीय निरीक्षण किया। एसडीएम ने कहा कि सुरक्षा कार्य के लिए जिलाधिकारी को आपद मद में बजट का प्रस्तताव भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कटाव स्थल से नाले को करीब तीन सौ मीटर चैनलाइज करने की योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए जिलाधिकारी के स्तर से वन विभाग से वार्ता की जा रही है। निरीक्षण में शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट, सिंचाई विभाग के जेई के अलावा सभासद योगेश पांडेय, विनोद बिष्ट, संजय पाठक, गिरधर पांडेय, सतीश पांडेय, बाल कृष्ण जोशी, धन सिंह आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन

Two villages in danger due to rainfall
किरोड़ा नाले के मलवे से पटी घसियारा मंडी कॉलोनी की सड़क व परेशानी झेलकर आवाजाही करते लोग - फोटो : AMAR UJALA
किरोड़ा नाले के मलवे से पटी घसियारा मंडी कॉलोनी की सड़क व परेशानी झेलकर आवाजाही करते लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

Two villages in danger due to rainfall
किरोड़ा नाली का निरीक्षण करते एसडीएम दयानंद सरस्वती, वन, सिचाई विभाग की टीम और ग्रामीण - फोटो : AMAR UJALA
किरोड़ा नाली का निरीक्षण करते एसडीएम दयानंद सरस्वती, वन, सिचाई विभाग की टीम और ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed