फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two smugglers arrested with smack in champawat

Uttarakhand: 7.18 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

Mon, 17 Feb 2025 04:45 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 17 Feb 2025 04:45 PM IST
सार

पुलिस टीम ने जगबूड़ा पुल पर बाइक सवार बनबसा मीना बाजार नई बस्ती वार्ड पांच निवासी लालता प्रसाद को 3.89 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा। वहीं पंपापुर के पास मीना बाजार वार्ड तीन निवासी पदम सिंह को 3.29 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। 

विज्ञापन
Two smugglers arrested with smack in champawat
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

चंपावत जिले के बनबसा में थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि पुलिस टीम ने जगबूड़ा पुल पर बाइक सवार बनबसा मीना बाजार नई बस्ती वार्ड पांच निवासी लालता प्रसाद को 3.89 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा। पुलिस ने उसकी बाइक सीज कर दी है। वहीं पंपापुर के पास मीना बाजार वार्ड तीन निवासी पदम सिंह को 3.29 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। टीम में एसआई जितेंद्र बिष्ट, एसआई अरविंद कुमार, एचसी विजय राणा, कांस्टेबल जगदीश सिंह कन्याल, ललित कुमार आदि रहे। संवाद

विज्ञापन

गंगोलीहाट पुलिस ने दो वारंटी हल्द्वानी से पकड़े
गंगोलीहाट थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी ने बताया कि वैभव कॉलोनी, हल्द्वानी निवासी विमल चौधरी और गौरव शर्मा के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत न्यायालय में वाद चल रहा है। बार-बार समन भेजने के बाद भी दोनों कोर्ट में पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ वारंट जारी हुआ। पुलिस ने दोनों को हल्द्वानी से गिरफ्तार किया। एसपी रेखा यादव ने कहा वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद

विज्ञापन

 

किरायेदार का सत्यापन न कराने पर 10 हजार का चालान
बेड़ीनाग थानाध्यक्ष महेश चंद्र जोशी ने बताया कि गंगोलीहाट निवासी एक भवन स्वामी ने किरायेदार का सत्यापन नहीं कराया। इस पर उसके खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का चालान किया गया। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि बगैर सत्यापन किरायेदार रखने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। कहा आगे भी अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed