{"_id":"6851a5aaa5cf3ea592063ede","slug":"two-rural-roads-in-the-district-are-closed-due-to-debris-champawat-news-c-229-1-cpt1001-125392-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जिले में दो ग्रामीण सड़कें मलबा आने से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जिले में दो ग्रामीण सड़कें मलबा आने से बंद
Tue, 17 Jun 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 17 Jun 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के कारण दो ग्रामीण सड़कें जगह-जगह मलबा आने से बंद हो गईं। इससे करीब तीन हजार की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सात घंटे से अधिक समय से सड़क बंद होने से लोगों का संपर्क मुख्यालय से कट गया है।
मंगलवार को जिले की घाट-नेत्र सलान सड़क सुबह आठ बजे पहाड़ी से मलबा आने से बंद हो गई। वहीं, दोपहर में अमोड़ी-छतकोट सड़क पर भी मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। इससे लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क मार्ग बंद होने के कारण लोगों को मलबा पार कर मुख्य सड़क तक आना पड़ा। दोनों सड़कों से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। देर शाम तक मार्ग नहीं खोला जा सका था। आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 24 घंटे में टनकपुर में 0.4 मिमी बारिश दर्ज हुई। संवाद