फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two roadways buses broke down near Banlekh and Maneshwar

Champawat News: बनलेख और मानेश्वर के पास रोडवेज की दो बस खराब

Wed, 10 Apr 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 10 Apr 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Two roadways buses broke down near Banlekh and Maneshwar
चंपावत क्षेत्र में एनएच पर खराब बस। संवाद
चंपावत। लोहाघाट डिपो की दो बसें खराब होने से यात्रियों को दिक्कत हुई। एक बस बरेली से यात्रियों को लेकर आ रही थी तो दूसरी यात्रियों को लेकर टनकपुर जा रही थी। पिछले एक हफ्ते में रोडवेज की तीन बसें तकनीकी कारणों से खराब हो चुकी हैं।
विज्ञापन

बुधवार को 27 यात्रियों को लेकर बरेली से लोहाघाट आ रही लोहाघाट डिपो की बस यूके 07 पीए 2946 बनलेख के पास खराब हो गई। काफी देर तक चालक ने बस चलाने का प्रयास किया, लेकिन बस नहीं चली। बाद बस में सवार 27 यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए भेजा गया। दूसरी बस यूके 07 पीए 2947 लोहाघाट से टनकपुर की तरफ जा रही थी। बस ने करीब सात किमी का सफर किया था कि मानेश्वर के पास रुक गई। बस चालक ने तकनीकी समस्या को दूर करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार दोनों बस पहाड़ में चलने के मानक पूरे कर चुकी हैं। बार-बार गरम होने से बसें रास्ते में खराब हो रही हैं। इसके बाद यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया। एजीएम नरेंद्र गौतम ने बताया कि शासन से नई बसें मिलने के बाद पुरानी बसों को बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed