फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two persons arresred with 49 gram smack

टनकपुर में 15 लाख की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
Two persons arresred with 49 gram smack
टनकपुर में स्मैक तस्करी में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : AMAR UJALA
१५ लाख की स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्त में दोनों आरोपी ऊधमसिंह नगर जिले के संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)। पुलिस और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) ने स्मैक तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी है। दोनों आरोपी ऊधमसिंह नगर जिले के हैं। उनके पास से 49 ग्राम से ज्यादा स्मैक पकड़ी है। चंपावत जिले में स्मैक तस्करी का अब तक का यह सबसे बड़ा मामला है। पुलिस तस्करों से गहन पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बीसी पंत ने बताया कि रविवार देर शाम पुलिस व एसओजी ने टनकपुर के एक स्टोन क्रशर के नजदीक दो युवकों की तलाशी ली, उनके पास से स्मैक बरामद हुई। ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता के गुरमीत सिंह पुत्र भोला सिंह के पास से 29.50 ग्राम और बाजपुर के गुरमेज सिंह पुत्र अमर सिंह के पास पास से 19.60 ग्राम स्मैक थी।
विज्ञापन
कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। टीम में एसओजी प्रभारी वीरेंद्र रमोला, दरोगा योगेश दत्त आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed