{"_id":"5b5a0c114f1c1bb37b8b4bd7","slug":"two-drowned-in-river-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहावती नदी में दो बहे, एक का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहावती नदी में दो बहे, एक का शव बरामद
उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
नेपाल सीमा से लगे कायल के समीप लोहावती नदी में बहे व्यक्ति की तलाश करते ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
नेपाल सीमा से लगे लोहाघाट विकासखंड के कायल गांव में लोहावती नदी पार करते वक्त तीन व्यक्ति बह गए। एक ने तैरकर जान बचाई, जबकि दो का पता नहीं चला। अगले दिन सुबह एक का शव बरामद हुआ, जबकि दूसरे की ढूंढखोज में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम जुटी है।
एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि बुधवार को नर राम (65) निवासी मड़चमार और प्रहलाद राम (50) निवासी कायल रिश्तेदारी में रमैला मंच में नाथराम (62) के घर गए थे। देर शाम हल्की बारिश के बीच तीनों रमैला मंच से कायल की ओर आ रहे थे। करीब 6:30 बजे कायल के पास लोहावती नदी पार करते वक्त नदी का जल स्तर अचानक बढ़ने से तीनों बह गए। प्रहलाद राम जैसे-तैसे तैरकर नदी किनारे आ गया।
प्रहलाद राम ने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने रात में नदी में बहे दोनों व्यक्तियों की ढूंढखोज की, लेकिन पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह 6:30 बजे घटना स्थल से कुछ ही दूर नर राम का शव बरामद कर लिया गया, जबकि नाथ राम का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। ढूंढ़खोज में पंचेश्वर कोतवाली पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
वहीं, पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद नर राम का शव परिजनों को सौंपा दिया गया। ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता ने जिला प्रशासन से पीड़ितों के परिजनों को दैवी आपदा मद से हर संभव सहायता देने की मांग की है।
शिक्षकों को ले जा रही कार में पत्थर गिरा, बाल-बाल बचे
शिक्षक मोहन जोशी, जगन्नाथ, कला वर्मा और नवीन जोशी कार (यूके 03- 5811) से चंपावत से निर्माणाधीन बारहमासी सड़क से बृहस्पतिवार को अपने स्कूल धौन जा रहे थे। कार चला रहे शिक्षक मोहन जोशी ने बताया कि बनलेख के पास पहाड़ी से एक पत्थर तेजी से वाहन के शीशे पर आ गिरा, इससे कार का शीशा और डैशबोर्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
मलबे में फंसी कार को किसी तरह से निकाला गया। खराब मौसम के चलते जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए थे, मगर शिक्षकों को स्कूल में मौजूद रहने के आदेश थे। वहीं इससे पूर्व सड़क निर्माण में लगी कंपनी की एक कार भी यहां क्षतिग्रस्त होते-होते बची।
पांच दिन में वाहनों में गिरा मलबा
22 जुलाई को स्वांला के पास एडीएम हेमंत कुमार वर्मा की कार पर बोल्डर गिरा।
25 जुलाई को बारहमासी सड़क कटिंग करा रही शिवालया कंपनी का एक वाहन मलबे की चपेट में आया।
तेज बहाव में दो दुधारू भैंसें बहीं
भारी बारिश ने बुधवार को जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक कहर बरपाया है। ग्राम पंचायत बगेड़ी के अमौन तोक में जहां किसान फकीर सिंह की दो दुधारू भैंसें क्वैराला नदी के तेज बहाव में बह गई। वहीं लघान में जबर्दस्त भूकटाव होने से ग्रामीण दहशत में है। बगेड़ी के प्रधान प्रेमबल्लभ भट्ट ने बताया कि बजौन रोड की कटिंग का मलबा आने से बीएडीपी के तहत बनाया गया नौ मीटर लंबा पुल भी बह चुका है। इसके अलावा लघु सिंचाई की गूल, स्वजल की पाइप लाइन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
उधर, तल्ली खटोली के सामाजिक कार्यकर्ता भरत राम के अनुसार धूरा तोक में मुख्य लाइन के दो पोल भूस्खलन में दब गए, जिससे दो किमी की दूरी तक बिजली के तार रास्ते में फैल गए हैं। गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग उठाई है।