{"_id":"a81a91c3912e63925550b2c2815746ba","slug":"two-days-later-relief-divided-456-gas-cylinders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद मिली राहत, बंटे 456 गैस सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद मिली राहत, बंटे 456 गैस सिलेंडर
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
Updated Wed, 13 May 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई गैस सिलेंडर को लेकर चंपावत में भी किल्लत शुरू हो गई है। 1200 के बैकलाग के बीच बुधवार को गैस सिलेंडरों का वितरण हुआ। करीब 456 लोगों को सिलेंडर बांटे गए, लेकिन अव्यवस्था के चलते लोगों को घंटों फजीहत झेलनी पड़ी। कई बार मारपीट की भी नौबत आई।
विज्ञापन
गैस केंद्र में लोगों का पहुंचना सुबह आठ बजे से भी पहले शुरू हो गया। पौने दो घंटे के इंतजार के बाद 9.45 बजे गैस केंद्र खुलने के बाद उम्मीद जगी, लेकिन भारी भीड़ और विभागीय अव्यवस्था के चलते काफी देर तक बुकिंग पर्ची नहीं कट सकी। 10 बजे बाद से पर्ची कटने पर लोगों को सिलेंडर बंटना शुरू हुआ। बीच-बीच में विभागीय हीलाहवाली को लेकर लोगों ने हंगामा भी काटा। गैस केंद्र प्रभारी से कई बार कहासुनी भी हुई। नोकझोंक की नौबत भी आई। प्रभारी एसके वर्मा के मुताबिक बुधवार को 456 गैस सिलेंडर बांटे गए।
विज्ञापन