फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two day Jagran begins in Aidi Byandhura Dham

Champawat News: ऐड़ी ब्यानधुरा धाम में दो दिनी जागरण शुरू, श्रद्धालु उमड़े

Mon, 13 Jan 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 13 Jan 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Two day Jagran begins in Aidi Byandhura Dham
टनकपुर (चंपावत)। जिले के दूरस्थ ऐड़ी ब्यानधुरा धाम में दो दिवसीय जागरण शुरू हो गया है। सैकड़ों लोग ऐड़ी देवता के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर उत्तरायणी मेले के लिए फूलों से सजाया गया है। साथ ही धूनी भी प्रज्ज्वलित कर दी गई है। रात भर अखंड जागरण होगा।
विज्ञापन

श्री ब्यानधुरा मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष पुजारी पंडित शंकर जोशी ने बताया कि ऐड़ी दरबार के दास हरीश रामदास की ओर से रात को ऐड़ी देवता की महिमा का व्याख्यान दिया जाएगा। सैकड़ों देव डांगर अवतरित होकर दैवीय बाधाओं से परेशान दर्शनार्थियों की समस्याओं का समाधान करेंगे। ऐड़ी के दरबार में देव डांगरों की विधानसभा होगी। मंगलवार सुबह दो किलोमीटर दूरी पर पहाड़ी से नीचे पांडवकालीन स्नान कुंडों में यात्री स्नान करने के बाद मंदिर में पूजा-अर्चना कर दर्शन करेंगे। पूजा-अर्चना, हवन यज्ञ के बाद दिन में भंडारा आयोजित किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के गांवों के ग्रामीण छड़ीदार मंदिर के पुजारी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

-----
मान्यता: मुगलों के आक्रमण से ऐड़ी देवता ने कुमाऊं गढ़वाल को बचाया
टनकपुर। ऐड़ी देवता प्रदेश के अनेक जिलों में कुल देवता और ईष्ट देव के रूप में पूजे जाते हैं। मान्यता है कि मुगलों के आक्रमण से ऐड़ी देवता ने कुमाऊं-गढ़वाल को बचाया था। तराई-भावर में ऐड़ी देवता की घर-घर मान्यता है। ऐड़ी देवता को न्यायकारी माना जाता है। मंदिर में मनोकामना पूर्ण होने पर धनुष-बाण, घंटी, त्रिशूल चढ़ावा चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed