फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two children died due to falling water paddy

बरसाती पानी से भरे गड्ढे में गिरकर दो बच्चों की मौत

Thu, 10 Aug 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)। Updated Thu, 10 Aug 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two children died due to falling water paddy
बच्चों की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
बरसाती पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर कर डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे आपस में ममेरे फुफेरे भाई-बहन थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामे की कार्रवाई शुरू कर दी। गड्ढे के पानी की निकासी को प्रशासन ने जेसीबी लगा दी है। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर दस हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है। बच्चों की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।

थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि कैनाल कालोनी परिसर में रहने वाले पेंटर रामपाल के घर यूपी नवाबगंज निवासी उसके साले रमेश चंद्र शर्मा का 9 वर्षीय पुत्र अमित रक्षाबंधन पर आया था। रामपाल अपने छोटे भाई को इलाज के लिए हल्द्वानी ले गया था। बृहस्पतिवार को बारिश के चलते रामपाल की 4 वर्षीय पुत्री अनन्या स्कूल नहीं गई। यह दोनों बच्चे दिन के समय घर के आसपास ही खेल रहे थे। जब काफी देर बाद दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो रामपाल की पत्नी आसपास में रहने वालों के घरों में उन्हें तलाशने लगी। काफी देर बाद रामपाल की पुत्री अनन्या पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में दिखाई दी। बच्ची को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


इसके बाद उसकी मां रोते-बिलखते बदहवाश हो गई। आसपास के लोगों ने अमित के भी गड्ढे में होने की आशंका के चलते उसकी तलाश की तो अमित का शव भी गड्ढे में ही मिला। सूचना पर एसडीएम एके चन्याल, सीओ आरएस रौतेला, थानाध्यक्ष पांडेय मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने बताया कि शासन की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी। पंचनामे की कार्रवाई शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई कुंदन सिंह राठौर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed