{"_id":"5b6c7ef14f1c1b9e3e8b62a7","slug":"two-arrested-with-2-tonnes-lisa","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालिक में 240 टिन लीसे के साथ दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालिक में 240 टिन लीसे के साथ दो पकड़े
उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
अवैध लीसे के साथ दबोचे गए आरोपी पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को पाटी विकासखंड के दूरस्थ वालिक से 240 टिन अवैध लीसे से भरी दो पिकअप सहित दो आरोपियों को दबोचा। लीसा सहित आरोपियों को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पाटी के थानाध्यक्ष दिवान सिंह और वन क्षेत्राधिकारी भूपाल सिंह ने चंपावत और अल्मोड़ा जिले की सीमा पर वालिक गांव के पास दो जीपों को रोककर तलाशी ली तो जीप में 240 टिन अवैध लीसा पाया गया। आरोपी वीरेंद्र सिंह उर्फ बालम सिंह (30) निवासी डोल शहरफाटक (अल्मोड़ा) की पिकअप 04 सीए-9025 में 120 टिन जबकि उमेश चंद्र (26) निवासी मल्ली दीनी पहाड़पानी, नैनीताल की पिकअप 04 सीए-2911 में 120 टिन अवैध लीसा मिला।
एसओ ने बताया कि लीसा अल्मोड़ा की ओर ले जाया जा रहा था। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने लीसा पकड़ने वाली पुलिस टीम को 2500 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। टीम में दरोगा चंद्र सिंह रावत, दीपक प्रसाद, अनिल कुमार, वन दरोगा शंकर राम, मनोज कांडपाल आदि शामिल थे।