{"_id":"5ee6223e8ebc3e431c235acf","slug":"twenty-point-programme-champawat-perform-best82","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चंपावत जिला सबसे आगे, अल्मोड़ा रहा फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चंपावत जिला सबसे आगे, अल्मोड़ा रहा फिसड्डी
विज्ञापन
डीएसटीओ एनबी बचखेती।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। चंपावत जिले को बीसूका (बीस सूत्रीय कार्यक्रम) में उत्तराखंड में पहला स्थान मिला है। 2019-20 में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उसे ये मुकाम मिला है। हरिद्वार दूसरे और पिथौरागढ़ तीसरे स्थान पर है, जबकि टिहरी और अल्मोड़ा जिला संयुक्त रूप से 12वें व अंतिम नंबर पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नंदाबल्लभ बचखेती ने बताया कि चंपावत जिले को सभी 22 सूत्रों में ए श्रेणी मिली है, जबकि 2019 में चंपावत पांचवें नंबर पर रहा। उत्तराखंड बनने के बाद चंपावत जिला डेढ़ दशक पूर्व भी बीसूका में प्रथम स्थान पर रह चुका है।
---:: ये हैं बीस सूत्रीय कार्यक्रम :: नवगठित व पुनर्जीवित स्वयं सहायता समूह, रिवाल्विंग फंड प्राप्त स्वयं सहायता समूह, सामुदायिक निवेश फंड प्राप्त समूह, कृषि के लिए सिंचाई सुविधा, एनएफएस, राज्य खाद्य योजना, पेयजल आंशिक सेवित बसावटें, बाल प्रतिरक्षण, सहायता प्राप्त अनुसूचित परिवार, आईसीडीएस योजना का वैश्वीकरण, क्रियाशील आंगनबाड़ी, वनरोपण, ग्रामीण पीएमजीएसवाई, बायोगैस संयंत्र स्थापना, बिजली की मांग के सापेक्ष आपूर्ति, लघु उद्योग की स्थापना, राष्ट्रीय बचत व सूची प्रकाशन।
विज्ञापन
विज्ञापन