फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Triveni Special Express will run from Tanakpur from today, preparations complete

टनकपुर से आज से दौड़ेगी त्रिवेणी स्पेशल एक्सप्रेस, तैयारी पूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Triveni Special Express will run from Tanakpur from today, preparations complete
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना के कारण करीब दस माह से बंद टनकपुर से ट्रेनों का संचालन मंगलवार से शुरू हो रहा है। त्रिवेणी स्पेशल एक्सप्रेस (05073) मंगलवार सुबह 8:25 बजे टनकपुर से शक्तिनगर के लिए रवाना होगी। इसके अगले दिन बुधवार को यह स्पेशल एक्सप्रेस (05074) टनकपुर से सिंगरौली के लिए रवाना होगी। रेलवे ने त्रिवेणी को दौड़ाने की तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार की शाम तक त्रिवेणी में सफर करने के लिए करीब 17 यात्रियों ने टिकट बुक कराकर अपनी सीट आरक्षित करा ली है।
विज्ञापन

टनकपुर रेलवे स्टेशन से दस माह बाद फिर ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों और यात्रियों में खासा उत्साह बना हुआ है। जल्द ही टनकपुर से दिल्ली के लिए जन शताब्दी एक्सप्रेस का भी संचालन शुरू होगा। त्रिवेणी एक्सप्रेस मंगलवार की सुबह टनकपुर से शक्तिनगर के लिए रवाना होगी। रेलवे की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार त्रिवेणी एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टनकपुर से शक्तिनगर जाएगी और सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शनिवार और रविवार टनकपुर से सिंगरौली जाएगी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षण डीएस दरियाल ने बताया कि मंगलवार की सुबह टनकपुर से त्रिवेणी स्पेशल एक्सप्रेस को शक्तिनगर के लिए रवाना किया जाएगा। इधर स्टेशन के प्रवर वाणिज्य अधीक्षक धर्मपाल ने बताया कि मंगलवार को त्रिवेणी स्पेशल एक्सप्रेस में टनकपुर से सफर करने के लिए सोमवार शाम तक 17 यात्रियों ने टिकट बुक कराकर सीट आरक्षित की है। मंगलवार की सुबह यात्रियों की संख्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed