फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Triveni Express ran from Tanakpur after seven months

सात माह बाद टनकपुर से दौड़ी त्रिवेणी एक्सप्रेस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Triveni Express ran from Tanakpur after seven months
टनकपुर (चंपावत)। सात माह बाद टनकपुर से त्रिवेणी एक्सप्रेस पटरी पर दौड़नी शुरू हो गई है। सोमवार को टनकपुर से सुबह 8:25 बजे यह ट्रेन सिंगरौली के लिए रवाना हुई। मंगलवार को टनकपुर से शक्तिनगर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, बुधवार व शुक्रवार) टनकपुर से सिंगरौली जाएगी और चार दिन (मंगलवार, वृहस्पतिवार, शनिवार व रविवार) टनकपुर से शक्तिनगर जाएगी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक डीएस दरियाल ने बताया कि सोमवार को ट्रेन सही टाइम पर टनकपुर से रवाना की गई। कोरोना काल में सात माह बंद रहने के बाद त्रिवेणी एक्सप्रेस अब पटरी पर दौड़ी है। ट्रेन का संचालन शुरू होने से यात्रियों को सात माह से हो रही परेशानियों पर विराम लगा है। पहले दिन करीब 130 से ज्यादा यात्री टनकपुर स्टेशन से विभिन्न स्थानों के लिए रवाना हुए हैं। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल इस ट्रेन का संचालन एक सितंबर तक तय है। कोरोना संक्रमण का खतरा नहीं बढ़ा तो नियमित संचालन यथावत रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करना जरूरी है। नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर जुर्माने की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed