फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Trivendi will run from tomorrow

कल से टनकपुर से दौड़ेंगी त्रिवेणी एक्सप्रेस

Mon, 25 Feb 2019 11:18 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Mon, 25 Feb 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Trivendi will run from tomorrow
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

सीमांत के लोगों का टनकपुर से लंबी दूरी की एक्सप्रेस रेल सेवा का सपना साकार होने जा रहा है। 

विज्ञापन


सिंगरौली-बरेली त्रिवेणी और शक्तिनगर-बरेली त्रिवेणी अब 27 फरवरी बुधवार से टनकपुर से चलेंगी। क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा टनकपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह पौने आठ बजे त्रिवेणी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दोनों एक्सप्रेस ट्रेनें टनकपुर से संचालित होंगी।  इधर, रेलवे उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी में  जुट गया है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक पीलीभीत पुष्पराज सिंह ने सोमवार को यहां तैयारियों का जायजा लिया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। 

बड़ी रेल लाइन सेवा से जुड़ने के बाद जनता की टनकपुर से लंबी दूरी की एक्सप्रेस सेवा शुरू करने की मांग बुधवार को पूरी हो जाएगी। बरेली से चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस बुधवार से यहां टनकपुर से संचालित होगी। सीमांत के लोग टनकपुर से त्रिवेणी, दिल्ली और देहरादून के लिए सीधी एक्सप्रेस सेवा शुरू करने की मांग उठाते रहे हैं।
विज्ञापन


रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 27 फरवरी यानि बुधवार को सुबह पौने आठ बजे केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजट टम्टा टनकपुर स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि सिंगरौली-बरेली त्रिवेणी और शक्तिनगर-बरेली त्रिवेणी दोनों एक्सप्रेस टनकपुर से संचालित होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



ये रहेंगे स्टापेज 
त्रिवेणी एक्सप्रेस का टनकपुर से संचालन शुरू होने पर टनपकपुर और बरेली के बीच त्रिवेणी एक्सप्रेस के स्टापेज टनकपुर, पकड़िया, मझोला, पीलीभीत, इज्जतनगर और बरेली सिटी स्टेशन तय है। 


 
यहां जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सीधी रेल सेवा 
त्रिवेणी एक्सप्रेस के चलने से बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, इलाहाबाद, विंद्याचल, मिर्जापुर, सोनभद्र आदि नगरों को जाने वाले यात्रियों को सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed