फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Trees fell due to storm, buildings damaged, traffic halted

Champawat News: अंधड़ से पेड़ गिरे, भवन को नुकसान, आवाजाही रुकी

Sun, 02 Jun 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 02 Jun 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Trees fell due to storm, buildings damaged, traffic halted
चंपावत में ब्लाक रोड में सड़क पर गिरा पेड़। संवाद
लोहाघाट/चंपावत। जिले के विभिन्न स्थानों पर आंधी चलने से कई पेड़ धराशायी हो गए। जिला मुख्यालय के ब्लॉक रोड पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। बाराकोट के वल्सों में अंधड़ और बारिश से एक आवासीय भवन पर देवदार का पेड़ गिर गया। घटना में लोग बाल-बाल बच गए। दमकल विभाग की टीम ने पेड़ को काटकर मकान से हटाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार रात आए अंधड़ से ब्लाॅक रोड पर पेड़ गिर गया। इससे ब्लाॅक से बाजार और बाजार से ब्लाॅक की तरफ जाने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इससे सुबह भी कई घंटे यातायात बाधित रहा। अंधड़ के कारण यूपीसीएल को बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। वहीं पेड़ गिरने से एक निजी संचार कंपनी की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

इधर बाराकोट ब्लॉक में वल्सों के कालू राम के मकान पर भारी भरकम देवदार का पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरते वक्त सभी लोग कमरे के अंदर बैठे थे। पेड़ गिरने से मकान को नुकसान हुआ है। सूचना पर अग्निशमन अधिकारी चंदन राम के नेतृत्व में टीम ने वल्सों जाकर वुडन कटर की मदद से पेड़ काटकर हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed