{"_id":"6419f988e68c9eb52105f394","slug":"trees-cut-in-tanakpur-champawat-news-c-8-1-89162-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मुख्य वन संरक्षक तक पहुंचा कोटकेंद्री में पेड़ काटने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मुख्य वन संरक्षक तक पहुंचा कोटकेंद्री में पेड़ काटने का मामला
Wed, 22 Mar 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। चंपावत वन प्रभाग के बूम रेंज के कोटकेंद्री में नाप भूमि के पेड़ों को काटने की अनुमति की आड़ में जंगल में साल के दस पेड़ काटने का मामला मुख्य वन संरक्षक तक पहुंच गया है। इधर विभाग ने अब तक शिकायत की जांच शुरू नहीं की है।
नाप भूमि पर पेड़ों को काटने की अनुमति की आड़ में बूम रेंज के कोटकेंद्री कंपार्ट 10 एवं 11 के जंगल में साल के दस पेड़ों को अवैध तरीके से काटने का मामला सामने आया था। ग्रामीण जौहार सिंह ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में इसकी शिकायत की थ लेकिन सात दिन बाद भी विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर जौहार सिंह ने मुख्य वन संरक्षक, कुमाऊं आयुक्त, जिलाधिकारी, वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त और एसडीएम से शिकायत की है।
उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन ने बताया कि मामला संज्ञान में है लेकिन रेंज कार्यालय में अब तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।