{"_id":"66eb1362a7447df0e807a31a","slug":"traveling-at-risk-on-all-weather-road-champawat-news-c-229-1-shld1026-113210-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ऑल वेदर रोड पर जोखिम उठाकर हो रहा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ऑल वेदर रोड पर जोखिम उठाकर हो रहा सफर
Wed, 18 Sep 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर डेंजर जोन पर मलबा आने के बाद दौड़ लगाते यात्री। संवाद
चंपावत। ऑलवेदर सड़क हर मौसम में यात्रा के लिए महफूज मानी जाने वाली यात्रियों के लिए सर दर्द बनकर सामने आ रही है। टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच स्वाला में बने डेंजर जोन में पैदल चलने वाले राहगीर जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर है। जिले में एनएच, एसएच समेत 45 ग्रामीण सड़कें बंद हैं।
बुधवार को सुबह से ही बंद राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रियों के लिए मुसीबत बनकर सामने आया है। हालांकि जिला प्रशासनऔर कार्यदायी संस्था ने मशीनों के माध्यम से पैदल यात्रियों के लिए आवागमन सुचारू किया, लेकिन पैदल चलना भी इस स्थान यात्रियों के लिए मुश्किल हो रहा है। 50 मीटर के हिस्से में पैदल यात्रा करने के दौरान यात्रियों को पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे और पत्थर के साथ-साथ कीचड़ में फंसने की आशंका बनी हुई है। यात्री इस स्थान पर सिर पर सामान रखकर दौड़ लगा रहे हैं। मंगलवार शाम को एक कैंटर वाहन मलबे में फंसने के बाद गहरी खाई में गिर गया था। कैंटर में लाखों रुपये का सामान था। इसके बाद प्रशासन ने बुधवार सुबह से शाम तक यातायात पूर्ण रूप से बाधित रखा। एनएच के सहायक अभियंता एनसी टम्टा ने बताया कि डेंजर जोन में मजबूत बेस नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में यातायात सुचारू रखना आसान नहीं है। इधर, एहतियात के तौर पर सुबह ही बनलेख में कई बड़े वाहन पुलिस प्रशासन ने रोक दिए थे। जबकि टनकपुर में ककराली गेट पर वाहनों को रोका गया था।