फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Travelers of the second group returned after visiting Adi Kailash

Champawat News: पहले आदि कैलाश यात्री दल का जोरदार स्वागत

Mon, 20 May 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 20 May 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Travelers of the second group returned after visiting Adi Kailash
चंपावत मुख्यालय में आदि कैलाश यात्रियों का दल के सदस्यों को पुष्प गुच्छ देते विधायक प्रतिनि​धि।

विज्ञापन


चंपावत। जिला मुख्यालय में पहले आदि कैलाश यात्रियों के दल के लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने दल के 28 यात्रियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि तीन साल बाद टनकपुर से शुरू हुई आदि कैलाश यात्रा से यहां के लोगों में भी खुशी है। इससे क्षेत्र का पर्यटन कारोबार बढ़ेगा।



दल में शामिल यात्रियों ने कहा कि आदि कैलाश क्षेत्र के लोग मददगार और बेहद सरल स्वभाव के हैं। यहां बार-बार आने का मन करता है। सेना हमेशा यात्रियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में मदद करती है। यात्रियों ने कहा कि अगर सड़क मार्ग दुरुस्त हो जाए तो यात्रा और भी आसान हो जाएगी। दल के सभी यात्री 40 से अधिक उम्र के हैं।
विज्ञापन




कोट



यात्रा धार्मिक और प्राकृतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण हैं। चार बार धारचूला से आदि कैलाश तक पैदल यात्रा की। पांचवीं बार में वाहन से यात्रा करना सुखद अनुभव रहा। व्यवस्थाएं पहले से अच्छी हुई हैं। - आनंद (74), आदि कैलाश यात्री।
विज्ञापन
विज्ञापन




--



पहली बार आदि कैलाश, ओम पर्वत के दर्शन कर अभिभूत हूं। एक ही जगह के लोगों के साथ यात्रा करना अच्छा और सुखद रहा। अपने रिश्तेदारों और करीबियों को यहां आने के लिए जरूरी कहूंगी। - सूमा (54), आदि कैलाश यात्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed