{"_id":"6410bb274d69bbc73d06f2f8","slug":"transport-in-poornagiri-champawat-news-c-8-1-81636-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ठुलीगाड़-भैरव मंदिर के बीच बिना शुल्क टैक्सी संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ठुलीगाड़-भैरव मंदिर के बीच बिना शुल्क टैक्सी संचालन
Tue, 14 Mar 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टैक्सी यूनियन ने पूर्णागिरि मेले में ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर के बीच टैक्सी वाहनों के संचालन में दबंगई का आरोप लगाया है। यूनियन ने मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम सुंदर सिंह को ज्ञापन सौंपकर बगैर शुल्क के चल रहे वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।
अध्यक्ष मदन कुमार की अगुवाई में मेला मजिस्ट्रेट से मिले यूनियन के शिष्टमंडल ने बताया कि ठुलीगाड़-भैरव के बीच मेला प्रशासन से निर्धारित शुल्क में यूनियन के टैक्सी वाहनों को चलाया जा रहा है लेकिन कुछ दबंग और असरदार लोग बगैर शुल्क दिए वाहन चला रहे हैं जिससे अव्यवस्था फैल रही है। निर्धारित से अधिक वाहनों के चलने से दुर्घटना का भी खतरा बना है। बताया कि मेला प्रशासन को बगैर शुल्क दिए वाहनों के चलने से शुल्क देकर वाहन चलाने वाले वाहन मालिकों में खासा रोष बना है।
उन्होंने मेला मजिस्ट्रेट से ऐसे वाहनों पर तत्काल अंकुश लगाने का आग्रह किया है। मेला मजिस्ट्रेट ने यूनियन को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को ऐसे वाहन चिह्नित कर कार्रवाई के आदेश दिए जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष राजेंद्र धामी, महासचिव नारायण सिंह गैड़ा, सचिव दीपक चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष विकास सिंह, निकिल गुप्ता, कपिल पाल, रामवीर गिरि, मनोज जोशी, महेंद्र चंद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
फोटो 14 टीएनपी 09 पी।