फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Transformer fire accompanied by explosion in Amodi

Champawat News: अमोड़ी में धमाके के साथ लगी ट्रांसफार्मर में आग

Sun, 10 Mar 2024 09:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 10 Mar 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
Transformer fire accompanied by explosion in Amodi
चंपावत। जिले के अमोड़ी क्षेत्र के लेक अमोड़ी में ट्रांसफार्मर में आग लगने से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने से पांच हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को जिले के लेक अमोड़ी में दोपहर करीब 1:40 बजे अचानक ट्रांसफार्मर में एक धमाका हुआ और क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई और आसपास धुआं फैल गया। धमाके के साथ धधकते ट्रांसफार्मर की वजह से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया। करीब आधे घंटे तक ट्रांसफार्मर में आग जलती रही।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना यूपीसीएल के अधिकारियों को दी। ट्रांसफार्मर में आग लगने से कोट अमोड़ी, लेक अमोड़ी, सनर्का, दीयूरी, बमयूड़ा सहित छह से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। यूपीसीएल के एसडीओ संजय सिंह भंडारी ने बताया कि ट्रांसफार्मर में अंदरूनी फॉल्ट के चलते आग लगी होगी। कर्मियों को भेजकर जल्द ट्रांसफार्मर को ठीक कराकर बिजली सप्लाई बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीमांत चूका, खेत और बंडा में बिजली सुविधा का इंतजार
चंपावत। जिले के सीमांत सीम, चूका, खेत, बंडा आदि गांवों के लोग आज भी बिजली सुविधा से वंचित हैं। उजाले के लिए ग्रामीण सौर ऊर्जा के भरोसे हैँ।

ग्रामीणों का कहना है कि बीते 10 साल से ग्रामीण सौर ऊर्जा से काम चला रहे हैं। बंडा के ग्रामीणों का कहना है कि ऊर्जा निगम की ओर से वर्ष 2005 में बिजली के खंभे तो लगाए गए लेकिन आज तक उन में करंट नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि 15 साल पहले कुछ के खंभे नदी में बह गए थे। उसके बाद इस क्षेत्र में ना तो बिजली आई ना ही विभाग का कोई अधिकारी क्षेत्र में पहुंचा।
प्रधान महेंद्र सिंह रावत, मनोज अधिकारी, मनोहर सिंह, धीरज सिंह, सौरभ सिंह, चंचल सिंह, शेर सिंह आदि ने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द इस क्षेत्र को बिजली सुविधा से जोड़ने की मांग की है। इधर ऊर्जा निगम के एसडीओ संजय सिंह का कहना है कि बिजली विहीन गांवों को जल्द बिजली सुविधा से जोड़ा जाएगा।



गांगी राम ने कहा कि जीवन के 80 साल बीत गए, आज भी बिजली सुविधा का इंतजार है। आज के आधुनिक युग में बिजली की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


कैलाश सिंह ने कहा नेपाल सीमा से लगे गांवों में बिजली सुविधा नहीं होने से काफी दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों को मोबाइल फोन रिचार्ज कराने के लिए अन्य गांवों की दौड़ लगानी पड़ रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed