फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Transaction affected many hours due to fire

शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण घंटों लेन देन रहा प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Transaction affected many hours due to fire
लोहाघाट एसबीआई में शॉट सर्किट से जला मुख्य इनवर्टर। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। भारतीय स्टेट बैंक की डाक बंगला रोड स्थित मुख्य शाखा के सिस्टम रूम के इनर्वटर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने के कारण कई घंटे लेन देन प्रभावित रहा। जिससे उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर करीब 12.07 बजे सिस्टम रूम के मेन इनवर्टर में शॉट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते बैंक में धुआं फैल गया। आनन फानन में बैंक के गार्ड और अन्य कर्मचारियों ने बैंक में मौजूद फायर एस्टीग्यूसर का प्रयोग का आग पर काबू पाया। इस दौरान बैंक की पूरी विद्युत व्यवस्था ठप पड़ गई। बैंक में अंधेरा पसर गया। बैंक में आने वाले उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे बैंक की विद्युत व्यवस्था तो बहाल हो गई, लेकिन सर्वर में दिक्कत होने के कारण लेन देन का कार्य प्रभावित रहा। प्रभारी शाखा प्रबंधक रवि गुप्ता का कहना है कि सिस्टम रूम के मेन इनवर्टर में शॉट सर्किट से आग गई थी। जिसे पर काबू पा लिया गया था। उन्होंने बताया कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि करीब तीन बजे विद्युत व्यवस्था सुचारु कर ली गई थी, सर्वर में दिक्कत होने के कारण तीन बजे बाद कुछ ही लेन देन हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed