फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Training started in Tankpur and lohaghat

टनकपुर और लोहाघाट में प्राथमिक शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

Wed, 30 Jan 2019 12:04 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यरो /लोहाघाट/पाटी (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यरो /लोहाघाट/पाटी (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Wed, 30 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Training started in Tankpur and lohaghat
पाटी में सेवारत शिक्षकों का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला

जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बीआरसी लोहाघाट में नवाचारी कार्यक्रम के तहत सेवारत प्राथमिक शिक्षकों के द्वितीय चरण का दस दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है।       

विज्ञापन


लोहाघाट में शुरू हुए प्रशिक्षण में डायट के प्राचार्य केसी शाक्य ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। पर्यवेक्षक शिवराज सिंह तड़ागी, डॉ. नवीन जोशी और नोडल अधिकारी जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि प्रशिक्षण कैप्सूल आधारित है। इसमें शिक्षकों को नवाचारी मिशन कोशिश, प्रतिभा दिवस, स्वच्छता, सड़क सुरक्षा, जिज्ञासा पोर्टल आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य संदर्भदाता भुवन गड़कोटी, मुकुल पांडेय, कृष्ण कुमार चौबे, सुनीता ओली और निर्मला गोस्वामी ने नवाचारी कैप्सूल के बारे में बताया।
विज्ञापन



प्रशिक्षण में कक्षा में एक से दो और तीन से पांच तक के शिक्षकों के दो बैचों में 69 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण में गड़कोटी, जीवन सिंह मेहता, उत्तम फर्त्याल, पान सिंह चमलेगी, मयंक पुनेठा, कमल राय, रेनू आर्या, चंद्र लेखा गड़कोटी, तारा अधिकारी, दीपक सिंह, कमलेश जोशी, मोहन राय आदि मौजूद रहे। इधर टनकपुर में शुरू हुए प्रशिक्षण में चंपावत ब्लॉक के शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायट प्रवक्ता डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने दस दिनी प्रशिक्षण की रूपरेखा बताई। नोडल अधिकारी पचनई के प्रधानाचार्य बद्री प्रसाद यादव, डायट प्राचार्य केसी शाक्य और खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट ने प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल को विद्यालयों में लागू कर छात्रों का विकास करने का आह्वान किया। पाटी में भी ब्लाक संसाधन केंद्र में सेवारत शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हुआ है। नोडल अधिकारी आरडी तिवारी और डायट पर्यवेक्षक कमल गहतोड़ी ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण में 44 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। संदर्भदाता देवेंद्र महर और संगीता कोहली की ओर से प्रशिक्षण को रुचिकर बनाया जा रहा है। 
     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed