फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Training of Sports in Kumaun

Champawat News: टनकपुर-बनबसा में मिलेगा खेल प्रशिक्षण

Wed, 26 Apr 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 26 Apr 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Training of Sports in Kumaun
टनकपुर (चंपावत)। खेल विभाग ने जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए 14 संविदा प्रशिक्षकों की तैनाती की है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी भुवन चंद्र पंत ने बताया कि खेल निदेशालय की संस्तुति पर जिले में संविदा पर विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं। बताया कि टनकपुर स्टेडियम में विकास जोशी को हॉकी, दीपक पचौली को क्रिकेट, सूरज पांडेय को बॉक्सिंग, आशा पांडेय को वाॅलीबॉल, इमरान अली को ताइक्वांडो, सुभाष पांडेय को बास्केटबॉल और अमन जोशी को हैंडबॉल प्रशिक्षक नियुक्त किया है।
वहीं बनबसा स्टेडियम में बहादुर मल को फुटबॉल, जयंती चंद को वाॅलीबॉल, विजय रावत को कराटे, तुलसी को एथलेटिक्स, मनीषा को क्रिकेट, मनीषा जोशी को हॉकी और रेखा पांडेय को बॉक्सिंग का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन



फर्राटा में दिया और 200 मीटर में प्रिया ने मारी बाजी

पिथौरागढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्ड बालिका गृह में निवासरत बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। 100 मीटर दौड़ में दिया और 200 मीटर दौड़ में प्रिया ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह और सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष लक्ष्मी भट्ट ने किया। कार्ड संस्था सचिव सुरेंद्र आर्या ने बताया कि निदेशालय महिला कल्याण के निर्देशानुसार बालिका गृह में निवासरत बालिकाओं के स्वास्थ्य और प्रतिभाओं को निखारने के लिए तीन दिनी खेलकूद प्रतियोगिताएं की जा रही हैं।


पहले दिन 100 मीटर दौड़ में कुसुम द्वितीय, गीता कुमारी तृतीय, 200 मीटर दौड़ में सिमरन द्वितीय, सानिया तृतीय, चक्का फेंक में सानिया प्रथम, दिया द्वितीय, गीता तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान सोनल राणा, रविंद्र कुमार, हर्षा, निर्मला पांडेय, ऋतु भट्ट, हेमा कापड़ी, सुनीता चंद, पूजा वल्दिया, ममता लुंठी, सरोज आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed