{"_id":"5aaaa9294f1c1b8f778b5a06","slug":"tragedy-struck-under-the-tree-fallen-down-from-the-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ से गिरे पेड़ के नीचे दबा व्यापारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ से गिरे पेड़ के नीचे दबा व्यापारी, मौत
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
अंधड़ से गिरे पेड़ के नीचे दबे व्यापारी को निकालने की कोशिश में लगे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दोपहर बाद अचानक आए अंधड़ ने क्षेत्र में खासी तबाही मचाई। विशालकाय पेड़ गिरने से दुकान पर बैठा एक युवा व्यापारी पेड़ के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने खटीमा के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, पेड़ गिरने से दुकान एवं एक बाइक के साथ ही विद्युत लाइन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। समूचा क्षेत्र धूल के गुबार में समा गया। शारदा स्नानघाट में रेत उड़ने से श्रद्धालुओं को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
हवा के तेज झोंकों से घाट में बाल मुंडन स्थल का कच्चा झाला भी उखड़ गया और झाले में लगा एक सीसी कैमरा क्षतिग्रस्त हुआ है।
दोपहर बाद मौसम ने अचानक मिजाज बदला और अंधड़ शुरू हो गया। शाम करीब चार बजे से शुरू हुए अंधड़ से उठ रही धूल से राह चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शाम करीब छह बजे शहर के नेहरू पार्क के पास एक विशालकाय पेड़ अचानक धराशायी होकर रजाई गद्दा धुनाई की दुकान के ऊपर गिर पड़ा। इससे दुकान में बैठा व्यापारी नईम (35) पुत्र मेहंदी सहन पेड़ के नीचे दब गया। पेड़ के गिरते ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पता चलते ही पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की टीम और तहसीलदार पूनम पंत मौके पर पहुंचीं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ के नीचे दबे व्यापारी को निकाल कर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यापारी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। खटीमा के एक निजी अस्पताल में नईम की मौत हो गई।