फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Traffic smoothed by removing the debris in Bharatoli

भारतोली में आए मलबे को हटाकर यातायात किया सुचारू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Traffic smoothed by removing the debris in Bharatoli
लोहाघाट-घाट एनएच में आया मलबा हटने के बाद गुजरते वाहन। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतोली के पास मलबा आने से बंद एनएच 17 घंटे बाद खुल गया है। लेकिन इस मार्ग पर खतरा लगातार बना हुआ है। समय समय पर एनएच बंद होने से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भारतोली के पास करीब सात दिनों से बंद एनएच रविवार सुबह खुल गया था। इस दौरान मार्ग पर फंसे कुछ वाहन निकल गए थे। इसी दौरान रविवार देर शाम बड़ा बोल्डर आने से एनएच फिर बाधित हो गया। सोमवार को दोपहर में एनएचएआई और कार्यदायी आरजीबीईएल कंपनी के कर्मियों ने सड़क को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया था, जबकि शाम पांच बजे सभी वाहनों के लिए एनएच में आवाजाही शुरू कर दी। कंपनी के प्रतिनिधि गिरीश ढेक ने बताया कि भारतोली में भूस्खलन के चलते पहाड़ी में अटके बोल्डरों के गिरने का लगातार खतरा बना हुआ है। गिरीश ने बताया कि भारतोली में मलबा हटाने के लिए पांच मशीनें तैनात की गई हैं। उन्होंने वाहनों चालकों से उक्त स्थान में सावधानीपूर्वक आवागमन करने की अपील की है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed