{"_id":"66994d93f0d48f1642052ee1","slug":"traffic-remained-disrupted-on-nh-for-nine-hours-champawat-news-c-229-1-shld1026-110443-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एनएच पर नौ घंटे बाधित रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एनएच पर नौ घंटे बाधित रहा यातायात
विज्ञापन
चंपावत क्षेत्र में एनएच पर मलबा हटाती जेसीबी। संवाद
चंपावत। एनएच पर नौ घंटे यातायात बाधित होने से सैकड़ों वाहन फंसे रहे। बारिश से जिले में 20 से अधिक सड़कें बंद हैं।
बृहस्पतिवार को बारिश के कारण एनएच पर 20 जगह मलबा आने से यातायात सुबह से बंद हो गया। धौन, बनलेख, स्वाला, बेलखेत, चल्थी क्षेत्र में एनएच पर पहाड़ी से गिरे बोल्डर और मलबे के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टनकपुर से चंपावत और चंपावत से टनकपुर के लिए जा रहे वाहन जगह-जगह फंस गए। चंपावत नगर में आने वाले सब्जी के वाहन भी जगह-जगह फंसने से काफी दिक्कतें हो रही हैं। करीब शाम 3.30 बजे एनएच खुलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
बारिश के कारण 20 से अधिक ग्रामीण सड़कें बंद होने से करीब 50 हजार की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गांव के लोगों की मुश्किल बढ़ गई हैं। आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चंपावत में 14.50 मिमी, लोहाघाट में नौ मिमी और पाटी में एक मिमी बारिश हुई।