फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Traffic Problem in Lohaghat

यातायात कर्मियों की कार्यप्रणाली से भड़के व्यापारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Traffic Problem in Lohaghat
लोहाघाट स्टेशन बाजार में यातायात व्यवस्था को लेकर एसओ से वार्ता करते व्यापारी। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। यातायात पुलिस कर्मियों ने ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को नगर के स्टेशन बाजार में निर्धारित स्थानों पर वाहनों में लोडिंग-अनलोडिंग करने के लिए कहा है। इसे मनमानी बता व्यापारी भड़क गए हैं। उन्होंने एसओ से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की। समस्या का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने मंगलवार को यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए बैठक की। इसके बाद व्यापारी थाने में पहुंचे। उन्होंने एसओ जसवीर सिंह चौहान से कहा कि लोहाघाट बाजार पुल्ला, बाराकोट, पाटी, खेतीखान, किमतोली गुमदेश आदि स्थानों के लोगों का मुख्य बाजार है। जहां आकर हर क्षेत्र का व्यापारी सामान खरीदता है। पहले पुलिस प्रशासन की ओर से निर्धारित स्थानों पर लोडिंग-अनलोडिंग की अनुमति दी गई थी लेकिन अब यातायात कर्मी वहां वाहन खड़े नहीं करने दे रहे हैं जिससे उनका व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यातायात कर्मी की सख्ती के कारण कोई भी खरीदार स्टेशन बाजार में वाहन लाने से बच रहा है। एसओ ने व्यापारियों के सहयोग से यातायात व्यवस्था सुधारने और लापरवाही पर कार्रवाई करने की बात कही। इस मौके पर व्यापारी हरीश पांडेय, मनीष जुकरिया, सतीश खर्कवाल, नरेश ढेक, विक्की ओली, कैलाश ढेक, संजय राय, बंटी सक्सेना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed