फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Traffic on Tanakpur-Pithoragarh National Highway will remain closed for two days.

Champawat News: टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो दिन बंद रहेगी आवाजाही

Fri, 06 Oct 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 06 Oct 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Traffic on Tanakpur-Pithoragarh National Highway will remain closed for two days.
चंपावत। कोरोना काल के बाद पहली बार दो दिन के लिए टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बंद रहेगा। टनकपुर से न पिथौरागढ़ को कोई बस सेवा चलेगी और न ही पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्र टनकपुर के लिए बस का संचालन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 अक्तूबर को संभावित दौरे के दौरान मायावती आश्रम में रात्रि विश्राम के मद्देनजर यह निर्णय लिया जा रहा है।
विज्ञापन

एनएच पर रोडवेज की 65 बस की हर रोज आवाजाही होती है। इसके अलावा कार, जीप-टैक्सी और ट्रक को मिलाकर ये तादाद 900 से अधिक है। पीएम 12 अक्तूबर शाम को हेलीपैड से कार से मायावती आश्रम पहुंचेंगे। हेलीपैड से 13 किमी लंबे सड़क मार्ग से गुजरेंगे। रात्रि विश्राम के बाद प्रधानमंत्री अगले दिन 13 अक्तूबर को वापस हेलीपैड तक कार से जाएंगे। सड़क को खाली रखने के अलावा सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन यह कदम उठा रहा है। संवाद
विज्ञापन

कोट
12 और 13 अक्तूबर को टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालन बंद रहने की सूचना है, लेकिन अभी इसके आदेश नहीं हुए हैं। टनकपुर या पिथौरागढ़ कहीं से भी बस और अन्य वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। 13 अक्तूबर को वाहनों का संचालन कितने समय तक बंद रहेगा, अभी यह तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन मेहरा, महाप्रबंधक, रोडवेज, टनकपुर।
बाक्स
दो दिन बंद रहेंगे 15 विद्यालय
चंपावत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 अक्तूबर से संभावित दौरे के मद्देनजर लोहाघाट क्षेत्र के 15 विद्यालयों को बंद किया जाएगा। प्रशासन के निर्देश के बाद मुख्य शिक्षाधिकारी भारत जोशी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। ये स्कूल या तो हेलीपैड से मायावती आश्रम मार्ग पर हैं अथवा इन इलाकों के बच्चे इन बंद किए गए विद्यालयों में पढ़ते हैं।

ये 15 स्कूल रहेंगे बंद
राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुई, पऊ, बनगांव, फोर्ती, राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय फोर्ती, पऊ, सरस्वती शिशु मंदिर पाटन, एलपाइन कांन्वेंट स्कूल लोहाघाट, मल्लिकार्जुन स्कूल, गुरुकुलम, मानेश्वर स्कूल, मुक्ता मेमोरियल स्कूल लोहाघाट, महर्षि विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल, राजकीय पॉलिटेक्निक लोहाघाट और होली विजडम स्कूल मानेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed