फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   traffic jam in all weather road

बारहमासी सड़क पर लगे जाम में एंबुलेंस फंसी

Sun, 16 Dec 2018 10:40 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत Published by: kamlesh kamlesh Updated Sun, 16 Dec 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
traffic jam in all weather road
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में बारहमासी पर स्वांला में लगे जाम में फंसी एंबुलैंस। - फोटो : AMAR UJALA
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर बारहमासी सड़क निर्माण कार्य में जाम से आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो रही है। रविवार शाम को स्वांला के पास लगे जाम में चंपावत से जा रही एंबुलेंस फंस गई। यह एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक फंसी रही। जाम के चलते लोगों को भी भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


एनएच पर इन दिनों सड़क कटिंग का काम चल रहा है। इसके चलते टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच सूखीढांग, चल्थी, अमोड़ी, स्वांला, धौन, बाराकोट क्षेत्र आदि में जाम लग रहा है। इसके चलते लोगों का आवाजाही में अतिरिक्त समय लग रहा है। चंपावत से टनकपुर के 75 किलोमीटर की दूरी तय करने में तीन घंटे के बजाय पांच घंटे तक का समय लग रहा है।
विज्ञापन


रविवार अपरान्ह करीब चार बजे स्वांला के पास चंपावत से मरीज को हायर सेंटर ले जा रही एक एंबुलेंस आधे घंटे से अधिक समय तक फंसी रही। जाम में कई अन्य वाहन भी फंसे रहे। लोगों का आरोप है कि धूल वाले स्थानों पर पानी का पर्याप्त छिड़काव नहीं किया जा रहा है। एनएच खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला का कहना है कि निर्माण के दौरान एक वक्त में अधिकतम 30 मिनट आवाजाही रोकने की हिदायत दी गई है। इसका अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed