फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Traders will boycott china's goods

चंपावत के व्यापारियों का ऐलान, चीनी सामान का बहिष्कार, न बेचेंगे न खरीदेंगे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
Traders will boycott china's goods
चीन की हरकतों का चंपावत में विरोध जताते लोग। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। लद्दाख की गलवां घाटी में चीन के हमले में हुई 20 जवानों की शहादत से नागरिकों में गहरी नाराजगी है।
विज्ञापन
व्यापारी और कई सामाजिक संगठनों ने विरोध में चीन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। चीन के नापाक मंसूबों का मुंहतोड़ जवाब देने का भारत सरकार से आग्रह किया है। साथ ही चीनी सामान का बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया गया। व्यापार मंडल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, एकल विद्यालय व क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। चीनी सामान को नहीं खरीदने का संकल्प लिया गया। बाद में शहीद जवानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, महामंत्री सतीश जोशी, एकल विद्यालय जिलाध्यक्ष रमेश गिरी, सचिव विद्याधर जोशी, नवल जोशी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नेता ललित सिंह देउपा, शंकर जोशी, रवि शंकर, शुभम गिरी, दीपा जोशी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भुवन पांडेय, विकास गिरि, अन्नू अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता राजू बोहरा, सुमित वर्मा, सूरज, मनीष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed