{"_id":"67b62414cce210d67b05d05f","slug":"traders-should-take-advantage-of-samadhan-yojana-ak-shukla-champawat-news-c-229-1-alm1003-120201-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान योजना का लाभ उठाएं व्यापारी : एके शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान योजना का लाभ उठाएं व्यापारी : एके शुक्ला
Thu, 20 Feb 2025 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। राज्य कर के सहायक आयुक्त एके शुक्ला ने बनबसा के व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित किया। व्यापारियों को विभाग के नियम, कानून और सुविधाओं के संबंध में जानकारियां दीं। साथ ही समाधान योजना के तहत सभी छोटे बड़े व्यापारियों को जीएसटी में पंजीकरण कराने के लिए कहा।
बैठक में उन्होंने कहा कि वर्ष भर में बीस लाख रुपये से अधिक का कारोबार करने वालों को हर हाल में जीएसटी का पंजीकरण कराना आवश्यक है। कारोबारियों से तय समय तक रिटर्न जमा कराने, दुकानों के बाहर जीएसटी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
बताया कि होटल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हाॅल भी जीएसटी की परिधि में आते हैं। इस मौके पर उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं का समाधान और सुझाव भी दिए।
इस मौके पर व्यापार कर अधिकारी जगत सिंह अधिकारी, नवीन चंद्र कापड़ी, व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा, बनबसा व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, अभिषेक गोयल, आशीष गर्ग, कमल गुप्ता आदि मौजूद रहे।