{"_id":"66e5c911128417d7f10af51e","slug":"traders-are-openly-helping-the-stranded-passengers-in-amodi-champawat-news-c-229-1-shld1026-113009-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अमोड़ी में फंसे यात्रियों की दिल खोलकर मदद कर रहे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अमोड़ी में फंसे यात्रियों की दिल खोलकर मदद कर रहे व्यापारी
Sat, 14 Sep 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 14 Sep 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के अमोड़ी क्षेत्र में फंसे यात्री भोजन करते। संवाद
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच दो दिन से बंद है। ऐसे में मार्ग पर फंसे यात्रियों की अमोड़ी के व्यापारी दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। उन्होंने सड़क बंद होने से वहां फंसे सैकड़ों यात्रियों के रहने और खाने-पीने सहित अन्य प्रकार का प्रबंध किया है।
अमोड़ी में मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट और ग्राम प्रधान लालमणि भट्ट के नेतृत्व में सभी व्यापारी फंसे हुए यात्रियों की हर संभव मदद कर मानवता का धर्म निभा रहे हैं। व्यापारियों की इस पहल का चंपावत जिला प्रशासन सहित फंसे हुए यात्रियों ने आभार जताया है।
बीते तीन दिन से चंपावत जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से एनएच बंद है। इससे अमोड़ी क्षेत्र में रोडवेज की दो बसें और करीब 35 टैक्सी वाहनों से यात्रा कर रहे सैकड़ों यात्री फंसे हैं।
विज्ञापन
यात्रियों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बोहरा, पानदेव भट्ट, पीतांबर भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश भट्ट, शंकर दत्त भट्ट, गणेश दत्त भट्ट, दीपक भट्ट, आयुष भट्ट, ग्राम प्रधान दीवान सिंह बिष्ट, महेंद्र बोहरा, भुवन भट्ट आदि व्यापारी सहयोग कर रहे हैं।