फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Traders angry over fee increase made by District Panchayat

Champawat News: जिला पंचायत की ओर से की गई शुल्क वृद्धि पर भड़के व्यापारी

Sun, 04 Aug 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 04 Aug 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Traders angry over fee increase made by District Panchayat
जिला पंचायत की ओर से शुल्क बढोत्तरी के विरोध में बाराकोट में नारेबाजी करते व्यापारी। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के व्यापारियों ने जिला पंचायत की ओर से शुल्क बढ़ाए जाने पर नाराजगी जताई है। आक्रोशित व्यापारियों ने जिला पंचायत के खिलाफ नारेबाजी कर बढ़ाए गए शुल्क को वापस लेने की मांग की। शुल्क वृद्धि को वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा के नेतृत्व में शुल्क वृद्धि के विरोध में बाराकोट के व्यापारियों ने जिला पंचायत के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापार संघ अध्यक्ष वर्मा ने बताया कि पूर्व में जिला पंचायत की ओर से टैक्स के रूप में लिए जाने वाला शुल्क दोगुना कर दिया है। शुल्क वृद्धि से व्यापारियों पर अनावश्यक बोझ डाला जा रहा है।
विज्ञापन

बाराकोट छोटी बाजार है। अधिकतर लोग लोहाघाट बाजार नजदीक होने के चलते वहां खरीदारी करते हैं। बाराकोट के व्यापारियों की आमदनी इतनी नहीं कि व्यापारी जिला पंचायत की ओर से बढ़ाएं गए शुल्क को वहन कर सके। व्यापार संघ अध्यक्ष ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं होगा तो सभी व्यापारी बाजार बंद करने को मजबूर हो जाएंगे। नारेबाजी करने वालों में महेश चंद्र जोशी, कृष्णा नाथ गोस्वामी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, खीम सिंह अधिकारी, संजय सिंह, राजेंद्र सिंह, संतोष गुरुंग, लक्ष्मण राम, प्रकाश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed