फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Traders angry over challan for customers' vehicles in station market

Champawat News: स्टेशन बाजार में ग्राहकों के वाहनों के चालान से व्यापारी नाराज

Tue, 20 Feb 2024 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 20 Feb 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Traders angry over challan for customers' vehicles in station market
लोहाघाट स्टेशन बाजार में ग्राहकों के वाहनों को खड़ा करने की मांग को लेकर थाना प्रभारी से वार्ता
लोहाघाट (चंपावत)। स्टेशन बाजार के व्यापारियों ने ग्राहकों के वाहनों को बाजार में खड़े न करने देने पर पुलिस के प्रति गहरी जताई है। मंगलवार को आक्रोशित व्यापारियों ने थाने पहुंचकर ग्राहकों के वाहन खड़े होने देने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने थाना पहुंचकर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा से वार्ता की। व्यापारियों का कहना था कि पुलिसकर्मी स्टेशन बाजार में ग्राहकों के वाहनों को रुकने नहीं दे रहे हैं। सामान खरीदने के लिए वाहन रोकने पर ग्राहकों का चालान कर दिया जा रहा है। चालान के भय से ग्राहक स्टेशन बाजार में नहीं आ रहे हैं जिससे व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों का कहना है कि अगले माह होली है। यदि ग्राहकों के वाहनों को बाजार में रुकने नहीं दिया जाएगा तो उन्हें काफी नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने कहा कि व्यापारियों की मांग के अनुरूप स्टेशन बाजार में यातायात नियमों को बनाया जाएगा जिससे कि यातायात भी अवरुद्ध न हो। इस दौरान पुलिस और व्यापारियों ने एसडीएम के साथ बैठक कर एकमत होकर निर्णय लेने पर सहमति जताई। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय, कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी, दानू सुतेड़ी, संजय राय, कैलाश ढेक, हेमंत राय, घनश्याम जोशी, पंकज ढेक, योगेश मुरारी, दीपक जोशी, नरेश ढेक आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed